• तेलंगाना ने मनाया 11 वां स्थापना दिवस, सीएम रेवंत रेड्डी और राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

    तेलंगाना ने मंगलवार को अपना 11 वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, कैबिनेट मंत्रियों तथा प्रदेश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 2 जून 2026. तेलंगाना ने मंगलवार को अपना 11वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ए. रेवंत  रेड्डी, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश भर के विभिन्न राजनीतिक  दलों के नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी. मुख्य शासकीय कार्यक्रम यहां के सिकंदराबाद स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तिरंगा फहराया, रंगारंग परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को वीरता और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक एवं सर्वश्रेष्ठ टुकड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया.

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री  रेड्डी ने उन लोगों को नमन किया, जिन्होंने तेलंगाना को राज्य का  दर्जा दिलाने के लिए दशकों तक चले संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी. रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के कई कार्यकर्ताओं ने पृथक राज्य के लिए संघर्ष किया एवं वीर योद्धाओं की तरह डटे रहे. आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैं उनके बलिदानों और तेलंगाना आंदोलन के दौरान उनके द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस के प्रति नतमस्तक होते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 जून एक भावुक अवसर है, क्योंकि इस दिन हम अपने बलिदानों के इतिहास को याद करते हैं और तेलंगाना, जो कि देश का सबसे नया राज्य है, के विकास के लिए रूपरेखा तैयार करते हैं. उन्होंने तेलंगाना की जनता की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह और तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने तेलंगाना की जनता के उसे राज्य निर्माण के सपने को साकार किया, जिसे लंबे समय से संजोए हुए थे. जय हिंद, जय तेलंगाना.