तेलंगाना के डीजीपी ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद ने शुक्रवार को पुलिस बल को प्रत्यक्ष और प्रभावी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया ताकि जनता का विश्वास बढ़ाया जा सके और पुलिस - जनता संबंधों को मजबूत बनाया जा सके. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 5 जुलाई 2026. तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद ने शुक्रवार को हैदराबाद स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में राज्य भर के यूनिट अधिकारियों और थाना अधिकारियों (एसएचओ) के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा, प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग और पुलिस सेवाओं की दक्षता में सुधार के जरिए जन - केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत किया जा सकता है.
पुलिस डीजीपी ने सभी अधिकारियों को जनता के लिए सुलभ रहने और कानून व्यवस्था, अपराध का पता लगाने, जांच की गुणवत्ता, पुलिसिंग प्रथाओं के कार्यान्वयन और स्थानीय जन मुद्दों का आकलन करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले पुलिस स्टेशनों का नियमित तौर पर दौरा करना चाहिए. सीवी आनंद ने कहा कि अधिकारियों को नियमित दौरे से अधिकारियों को जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने और त्वरित सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.
पुलिस स्टेशनों में आने - जाने के समय का सख्ती से पालन करने का भी उन्होंने निर्देश दिया और इस बात पर जोर दिया कि अधिकारियों को शिविर कार्यालय के बजाय अपने कार्यायलयों से कार्य करना चाहिए, जिससे अधिक सुलभता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके. डीजीपी ने चेतावनी दी कि कुछ पुलिस कर्मियों के आचरण से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से समाधान किया जाना चाहिए और इसके लिए सभी अधिकारियों को उच्चतम स्तर की व्यवसायिकता बनाए रखने की जरूरत है.
तेलंगाना डीजीपी ने निर्देश दिया कि पुलिस को नागरिक विवादों, विशेष तौर पर भूमि संबंधी मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. वहीं, सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं और अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए. सीवी आनंद ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली (सीसीटीएनएस), प्रत्यक्ष पुलिसिंग, फील्ड विजिट, पुलिस स्टेशन निरीक्षण, वाहन चेकिंग, नशीले पदार्थों और गांजा नियंत्रण, साइबर अपराध जांच, सड़क सुरक्षा और पुलिसिंग मानकों के कार्यान्वयन और प्रगति की भी समीक्षा की.