हैदराबाद राजपूत समाज का वार्षिक जलसा 'आषाढ़ के बगीचे' का आयोजन संपन्न
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 23 जुलाई 2026. राजपूत समाज, हैदराबाद का वार्षिक जलसा कार्यक्रम 'आषाढ़ के बगीचे ' का आयोजन यहां के महाराणा प्रताप फंक्शन पैलेस, अंबरपेट, हैदराबाद में भव्य और उल्लासपूर्ण माहौल में
संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत समाज के अध्यक्ष तथा सेवानिवृत न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह ने की. वहीं, मुंबई से आए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ महासचिव हरगोविंद सिंह तोमर बतौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजपूत समुदाय का एक अनूठा उत्सव है जिसे हैदराबाद में पुनर्जीवित कर बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जा रहा है.
इस दौरान मुंबई से पधारे वीरेंद्र सिंह व विनोद सिंह, क्षत्रिय राजपूत ट्रस्ट बोर्ड (केआरटीबी) के अध्यक्ष कुंदन सिंह और सचिव रघुनंदन सिंह, कानूनी सलाहकार अनूप कुमार सिंह और कल्याण सिंह, जिला ग्रंथालय संस्था, पेद्दापल्ली के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह समेत राजपूत समुदाय के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे. इस मौके पर नरेंद्र सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत और वंदन किया. कार्यक्रम के अंत में जीवन सिंह के धन्यवाद ज्ञापित करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष जयवीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे.