राजीव भवन घेरने निकले भाजपाई और कांग्रेसी भिड़े, जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने की पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़े
रायपुर, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को विपक्ष के पीएम आवास पर प्रदर्शन से बौखलाए भाजपाईयों ने आज रायपुर में कांग्रेस भवन का घेराव किया। राजीव भवन में घूसने की कोशिश कर रहे भाजपा कार्यकर्ता को रोकते हुए कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। भीड़ को तीतर भीतर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले भी दागे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन का घेराव करने निकले और शंकर नगर में पुलिस की बैरिकेटिग्स तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जब रैली राजीव भवन के पास पहुंची और कांग्रेसी प्रतिकार करने लगे तब पुलिस के हाथपांव फूलने लगी और आनन- फानन में पानी की बौछारें की तथा आँसू गैस के गोले छोड़े गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक मामले के लिए भाजपा जिम्मेदार है। संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की गई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस छोड़ी गई। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया।