• दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन बंद, उपद्रव करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    दिल्ली पुलिस ने  सीजेपी की संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब तक 10 प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में 4, कनॉट प्लेस पुलिस थाने में  3 प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड और कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशनों में भी एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026. कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास कहते हैं, "आज सुबह पुलिस ने हमसे फिर संपर्क किया और बताया कि बीजेपी के जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं. उन्होंने हमें अपनी आवास पर बुलाया, लेकिन हमने साफ इनकार कर दिया  है. हम किसी के घर या दफ्तर नहीं जा रहे हैं. यहां जनता का दरबार लगा हुआ है, और अगर मंत्रियों को बात करनी है, तो उन्हें जनता के पास आना चाहिए. चर्चा जंतर मंतर पर होनी चाहिए. साथ ही, हम समझदार लोग हैं. अगर सरकार को प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा की चिंता है, तो हम जंतर मंतर के पास किसी तटस्थत जगह पर मिलने को तैयार हैं. हमें अभी तक उनकी ओर से जवाब का इंतजार है."

    वे आगे कहते हैं, "सरकार को हमारी मांगों को  मानने का इरादा होना चाहिए. हमें व्यर्थ की चर्चाओं के लिए बुलाने का कोई मतलब नहीं है. हमारा समय कीमती है. हजारों लोग अभी भी प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं और हमें उसे भी संभालना है. सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या हुआ वास्तव में हमसे बातचीत करना चाहती है."

    ... तब भी दिल्ली पुलिस ने संयम  दिखाया : बांसुरी स्वराज

    बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा,'  सीजेपी और दूसरी पार्टियों ने जो आंदोलन शुरू किया था, उसे स्टूडेंट आंदोलन बताया गया था. इस आंदोलन को लेकर सरकार का विचार सेंसिटिव रहा है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें (अभिजीत दीपके) को एयरपोर्ट पर ही अनुमति दे दी थी. वह अनुमति शाम 5:00 बजे तक वैलिड थी. लेकिन ये प्रोटेस्टेटर वहीं डटे रहे.

    उन्होंने 21 दिनों तक जंतर मंतर पर  धरना दिया. दिल्ली पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए कोई एक्शन नहीं लिया. सरकार अपने लेवल पर कोई लापरवाही नहीं होने दी. और जब तक प्रोटेस्ट  शांतिपूर्ण रहा, उसे चलने दिया गया. 20 जुलाई को उन्होंने कहा 'संसद चलो' लोकतंत्र में इंस्टीट्यूशन की वैल्यू होती है. जब बिना किसी परमिशन के पार्लियामेंट को घेरा गया, तब भी दिल्ली पुलिस ने संयम दिखाया.

    आरएमएल में भर्ती 21 वर्षीय युवती की हालत में सुधार 

    संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में घायल 21 वर्षीय युवती का इलाज नई दिल्ली के  डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है. युवती की हालत गंभीर बताई जा रही थी. बुधवार को अस्पताल की तरफ से जानकारी दी गई कि युवती की हालत में काफी सुधार हुआ है.

    जंतर मंतर पहुंचे मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल

    मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरंगे पाटिल आज जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरुद्ध स्थल पर पहुंचे. खबर है कि दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और  केंद्रीय सचिवालय सहित 16 मेट्रो स्टेशनों को  अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

    सरकार अपने मंत्री को क्यों नहीं हटा पा रही : अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हमें  सोचना चाहिए कि सरकार अपने मंत्री को क्यों नहीं हटा पा रही है. सरकार पर किस तरह का दबाव है? क्या मंत्री के पास सरकार के सीक्रेट्स है, जिसकी वजह से वह उन्हें नहीं हटा पा रही है? सरकार डरी हुई है."