• तीन भाइयों की मौत, तीन परिवारों से छिना इकलौता सहारा, अंतिम संस्कार में बिलख पड़े परिजन

    जोधपुर के बालेसर पुलिस इलाके में खराब जीप को धक्का लगा रहे क्रम में तीन चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया और उपचार के दौरान तीनों भाइयों की हो गई मौत. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-

    जोधपुर, 5 जुलाई 2026. पत्नी को ससुराल से विदा कराकर  घर लौटने की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदल गई. यहां बालेसर  पुलिस इलाके में देर रात भारतमाला पुल के समीप आगोलाई -- देवगढ़ मार्ग पर खराब हुई जीप को नीचे उतरकर धक्का लगा रहे  तीन चचेरे भाइयों को  पीछे से आई  तेज रफ्तार पिकअप  ने कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि दो भाइयों की तो बालेसर अस्पताल में मौत हो गई, जबकि तीसरे ने जोधपुर के मथुरा दास मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

    खबर है कि पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, यहां के गांव गंगाना निवासी दयाल नाथ(28), अपनी पत्नी को लेने ससुराल गांव तेना गया था अपने साथ राजू नाथ (25) और प्रकाश(21) सभी जीप से अपने गांव वापस लौट रहे थे. लेकिन तेज बारिश के कारण उनकी जीत खराब हो गई और तीनों भाइयों ने नीचे उतरकर  जीप को धक्का लगने लगे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने जीप को जोरदार टक्कर मार दी. तीनों भाई जीप और पिकअप के बीच में अंदर बुरी तरह फंस गए. किसी तरह कटर मशीन से तीनों को बाहर निकाल गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राजू नाथ और दयाल नाथ की मौत हो गई एवं जोधपुर रेफर किया गया भाई प्रकाश ने भी दम तोड़ दिया.

    पत्नी और बच्चों के सामने बुझ गई जिंदगी 
    किसी ने सोचा भी नहीं था कि सफर के बीच रास्ते में ही पत्नी और बच्चों की आंखों के सामने तीनों की जिंदगी खत्म हो जाएगा. खुशियों से शुरू हुआ सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया, जब तीनों भाई एक साथ जिंदगी की जंग हार गए. अब परिजन अंतिम संस्कार के समय बिलख बिलख कर रो पड़े.