• पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम वृक्षारोपण है- पवन सुल्तानिया

    वरिष्ठ नागरिक संघ लायंस क्लब  ऑफ झारसुगुड़ा का सार्थक पहल वृक्षारोपण कार्यक्रम अपने आप में सराहनीय कदम है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट :-
    झारसुगुड़ा, 5 जुलाई 2026. पश्चिम ओड़िशा के झारसुगुड़ा संभाग में तेजी से हो रहे औद्योगिकरण की वजह से यहां का पर्यावरण और मौसम निरंतर प्रभावित हो रहा है एवं बढ़ते तापमान व घटती हरियाली, प्रदूषण की चुनौतियों का समाधान केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी नियमित देखभाल से ही संभव है. यह बात लायंस क्लब का झारसुगुड़ा के सदस्य तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के ओड़िशा प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार सुल्तानिया ने वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान में सहभागिता करते हुए बताई.

    इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, बेहतर पर्यावरण एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर है. पवन सुल्तानिया ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि "आइए, हम सभी संकल्प लेकर एक व्यक्ति- एक पौधा नहीं, बल्कि एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करें."

    इस प्रेरणादायी पल के लिए उन्होंने वरिष्ठ नागरिक संघ एवं लायंस क्लब का झारसुगुड़ा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा,
    "आज का वृक्षारोपण, कल की जीवन रक्षा." यही तो मानवता की सबसे बड़ी सेवा प्रकृति की सेवा है.