हैदराबाद में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का हिंदी आशुभाषण स्पर्धा का हुआ समापन, महाप्रबंधक द्वारा उद्घाटित
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 19 जून 2026. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, हैदराबाद के क्षेत्रीय कार्यालय में बीते दिनों हिंदी आशुभाषण स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति( बैंक और बीमा ) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हैदराबाद के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों के कर्मचारियों, सदस्यों ने सहभागिता की. इसका उद्घाटन महाप्रबंधक बैजनाथ सिंह ने किया. इस मौके पर नराकास के प्रतिनिधि सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) डॉ. शिवपूजन लाल भी मौजूद रहे. वहीं, निर्णायक के तौर पर राजभाषा संबंधी परामर्शदाता समिति (कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार) के सदस्य तथा विशिष्ट समाजसेवी श्रुतिकांत भारती, डॉ. राजीव सिंह 'नयन' समेत कवि, लेखक, वक्ता, शिक्षाविद, प्रशिक्षक और अनेक समाजसेवी शामिल हुए.
पर्यवेक्षक के तौर पर प्रबंधक ( राजभाषा) केनरा बैंक, गीता राणा प्रमुख मौजूद रहीं. कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रबंधक ( राजभाषा) देवकांत पवार ने मंच संचालन किया एवं प्रबंधक (राजभाषा) प्रदीप कुमार व प्रबंधक (राजभाषा) तपस्विनी मोहंती ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. आशुभाषण स्पर्धा कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहे.