Update News: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, डीके शिवाकुमार होंगे अगले मुख्यमंत्री
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
बेंगलुरु, 28 मई 2026. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को यहां लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अभी-अभी मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल थावरचंद गहलोत की गैर मौजूदगी में विशेष सचिव प्रभु शंकर ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा ग्रहण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम डीके शिवाकुमार और अन्य मंत्रिमंडल सहयोगी मौजूद थे. बाद में पत्रकारों से निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा मुझे दो बार कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला, मैं तहे दिल से आदरणीय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी को धन्यवाद देता हूं. सिद्धारमैया ने कहा आलाकमान के दिशा निर्देश के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे.