• पप्पू यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, शख्स ने जूता फेंका, सांसद का आरोप - चाकू लेकर मारने आया था

    दिल्ली में पप्पू यादव  की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल मच गया. कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों  और विरोधियों के बीच झड़प हो गई. पप्पू यादव ने एक शख्स पर चाकू लेकर मरने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की सनसनीखेज रिपोर्ट :-

    नई दिल्ली, 3 अगस्त 2026. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ  पप्पू यादव दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इस दौरान वहां हंगामा हो गया. राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर उनके खिलाफ एफआईआर के मामले पर पप्पू यादव बयान दे रहे थे, तभी एक अनजान व्यक्ति ने उनके खिलाफ बयान दे दिया. पप्पू यादव का आरोप है कि एक अनजान शख्स उनके साथ धक्का - मुक्की की और वह चाकू लेकर भी आया था.

    पप्पू यादव ने खुद शख्स को पकड़ा

    प्रेस कॉन्फ्रेंस  के दौरान पप्पू यादव ने खुद उस शख्स को अपने बाहों में दबोच लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस शख्स ने धमकियां दी और मेरे ऊपर जूते भी फेंके. घर पर हुए हमले पर कहा, " मैंने पहले ही कई एफआईआर दर्ज कराई है... मेरे वकील भी यहां मौजूद हैं. मैं डरूंगा नहीं. अगर कोई मुझे मारना चाहता है, तो मार दे."

    हंगामें से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में दिए गए चढ़ावे के कथित गबन को दर्शाने वाले उनके नाटक के बाद उन्हें 'जिंदा जलाने' की धमकी दी जा रही है. इस नाटक के दौरान पप्पू यादव ने  साधु वेश धारण किया था, जिसमें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई विपक्षी नेताओं ने भी भाग लिया था. इस नाटक से बीजेपी, हिंदू संगठनों और  संतों की नाराजगी भड़क उठी है एवं बनारस में उनके खिलाफ किस दर्ज कराया गया है. पूर्णिया सांसद ने कहा कि उन्हें गालियां दी जा रही है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही है. यहां तक कि (मुझे मारने वाले को) इनाम भी घोषित किया गया है.

    पप्पू यादव के वकील ने क्या कहा?
    पप्पू यादव के वकील ने इस घटना को लेकर कहा, " यह घटना बहुत निंदनीय है. ये दिल्ली पुलिस की विफलता दिखाती है, दिल्ली पुलिस की षड्यंत्रगर्दी दिखाती है कि कैसे दिल्ली पुलिस सत्ता पक्ष के साथ मिलकर 6 बार चुने गए सांसद के खिलाफ  षड्यंत्र में सहयोग कर रही है. इसे पुलिस की विफलता कहें या संयोग कहें यह क्या कहें. पिछले दो दिनों से हम लगातार शिकायत कर रहे हैं कि 6 बार के चुने गए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ किस प्रकार का षड्यंत्र रचा जा रहा है. आज इतनी शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्ण आश्वासन दिए जाने के बाद कि पूर्ण सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा, सिर्फ और सिर्फ  यहां पर मुट्ठी भर तीन या चार पुलिस कर्मी मौजूद थे. इसके बाद मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में किस तरह से यहां चाकू लाया गया है."

    कौन है आरोपी शख्स?
    पप्पू यादव के यहां घुसने वाले शख्स का नाम सुमित है. वह बुलंदशहर यूपी का रहने वाला है. सुमित ने पप्पू यादव को जूता फेंक कर हमला किया था. इस समय उसी समय उसे पकड़ लिया गया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह चाकू लेकर आया था.
    पुलिस के मुताबिक, जब सुमित को पप्पू यादव के लोगों ने सौंपा तो उसके हाथ में एक चाकू भी सौंपा था. आरोपी के मुताबिक, संतो के अपमान को लेकर उसके मन में नाराजगी थी. उसे यूपी भाजपा का सदस्य भी बताया जा रहा है.