• वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने किया गीत, गजल और कविता का आयोजन

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 20 जुलाई 2026. नगर के चर्चित साहित्यिक संस्था' वीणा वादिनी साहित्यिक समिति'  के तत्वावधान में आयोजित गीत, गजल और  कविता कार्यक्रम का आयोजन यहां के  सुल्तान बाजार स्थित आर्यकन्या विद्यालय परिसर में शनिवार की शाम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जहां केंद्रीय हिंदी संस्थान हैदराबाद के सेवानिवृत्ति निर्देशक डॉ. अनीता गांगुली  मंचासीन थी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भक्त राम जी ने किया.

    इस मौके पर संस्थान के परामर्शदाता तथा स्वागत समिति के प्रदीप जाजू एवं भक्तराम द्वारा मुख्य अतिथि को शाल, स्मृति चिन्ह और पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत के बाद मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन द्वारा सभी मौजूद साहित्यकारों, कवियों और श्रोताओं को प्रोत्साहित करते हुए कई खूबसूरत मुक्तक सुनाए. जबकि आयोजित काव्य गोष्ठी का संचालन लेखिका विद्या दवे ने किया. इस काव्य गोष्ठी में मौजूद कवियों ने गीत, गजल और कविताएं प्रस्तुत की.

    इस कार्यक्रम में नगर के प्रसिद्ध साहित्यकारों रत्नकला मिश्र व सुषमा बैद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और सभी उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रहकर दिवंगत साहित्यकारों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. दिवंगत साहित्यकारों को शब्दांजलि अर्पित करने वालों में सत्यनारायण शर्मा एवं डॉ. रेखा देवी वर्मा प्रमुख थे.

    इस मौके पर प्रदीप जाजू, सत्यनारायण शर्मा, डॉ. रेखा देवी वर्मा, डॉ. मुमताज सुल्ताना, तृप्ति मिश्रा, जयंत मिश्रा, गजानन पांडे, पूनम जोधपुरी, सत्यनारायण काकड़ा, गीता तिवारी और सीमा सहित अन्य की उपस्थिति  ने कार्यक्रम को शानदार बना दिया. संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के सचिव तथा विशिष्ट लेखिका सुधा ठाकुर ने किया और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.