Very Sad News: स्कूल से लौटते समय 4 भाई-बहन नदी के तेज बहाव में बहे, 3 की मौत
Very Sad News: बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम समडील में घोंघा नदी को पार करते समय 4 बच्चे तेज बहाव के चपेट में आ गए। पुलिस की रेस्क्यू टीम ने तीनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है जबकि एक बच्चा सुरक्षित बच निकला।
बिलासपुर, 23 अगस्त 2026। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र से एक बड़ी दुःखद खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार वहां के समडील गांव के एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की नदी पार करते समय बह जाने से मौत हो गई जबकि चौथा बच्चा किसी तरह बच पाया। दरअसल शनिवार के दिन चारों भाई- बहन छुट्टी के बाद स्कूल से घर आ रहे थे। तभी घोंघा नदी को पार करते समय पानी के तेज बहाव के कारण सायकल समेत बह गए। एक बच्चा किसी तरह किनारे पहुंचा। घटना की खबर लगते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम ने नदी में खोजबीन की। कुछ दूर बाद एक भाई और दो बहनों का शव बरामद हुआ। घटना से गांव में बड़ा गमगीन माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्रांतर्गत के समडील निवासी भुवनेश्वर जायसवाल और विजय जायसवाल दोनों भाई की बेटियां स्तुति (8 साल) तथा शिक्षा (8 साल), अनमोल और राजेंद्र जायसवाल गांव से 2 किमी दूर नवापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल पढ़ने जाते थे। स्तुति और अनमोल सगे भाई- बहन थे। राजेन्द्र उनका भांजा था। सभी भाई- बहन शनिवार को पढ़ने स्कूल गए थे। शाम 4 बजे छुट्टी के बाद सभी बच्चे घर लौट रहे थे। जल्द घर जाने के चक्कर में बच्चे पुल के ऊपर से न जाकर नदी में उतरकर पार करने लगे।
राजेन्द्र सायकल पर जा रहा था बाकी बच्चे पैदल चल रहे थे। उन्हें नदी में पानी का स्तर बढ़ने का अंदाजा नहीं था। तेज बहाव में चारों बच्चे बह गए। राजेन्द्र किसी तरह किनारे पहुंच पाया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और एसआरडीएफ की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। खोजबीन के बाद पुलिस ने दोनों बहन और भाई का शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। मासूम बच्चों की शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।