• कवर्धा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लिव-इन पार्टनर के घर में मिला शव

    शहर के एक 30 वर्षीय युवक की 40 वर्षीय लिव इन पार्टनर के घर में आत्महत्या करने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

    कवर्धा, 29 जुलाई 2026। शहर के मझगांव रोड स्थित तिवारी आटा चक्की के पास बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आलोक दुबे (लगभग 30 वर्ष), निवासी रामनगर, कवर्धा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले लगभग चार वर्षों से अमीना ताज (लगभग 40 वर्ष) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।