महिला बाल विकास के 14 डीपीओ इधर से उधर
रायपुर, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर चल रहा है। पीडब्ल्यूडी के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में जिला कार्यक्रम अधिकारियों का थोक में स्थानांतरण किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग महानदी भवन की उपसचिव लवीना पाण्डेय द्वारा मंगलवार की देर शाम जारी आदेश के मुताबिक 14 जिलों के डीपीओ को नई जिम्मेदारी दी गई है। श्रुति नरवरे को उपसंचालक राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र तथा धमतरी की डीपीओ जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक संचालनालय पदस्थ किया गया है। अशोक पांडेय को डीपीओ गरियाबंद से दुर्ग भेजा गया है। वहीं बृजेन्द्र सिंह ठाकुर डीपीओ राजनांदगांव को प्रभारी सचिव राज्य बाल संरक्षण आयोग बनाया गया है। इस फेरबदल में संचालनालय से अधिकारियों को फील्ड में उतारा गया है और वहां से कुछ अधिकारियों को मुख्यालय वापस बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री जी के नए ओएसडी प्रतीक खरे ने पुरा ठोंक बजाकर सूची तैयार किया है जिसमें माननीय की अपेक्षाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..