• वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 अधिकारियों के प्रभार बदले गए

    रायपुर, 2 सितंबर 2026। राज्य शासन ने 64 वन अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। वन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार सहायक वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न समकक्ष पदों पर पदस्थ किया गया है। रामकुमार सिदार को उपवनमंडलाधिकारी गौरेला से मंडल प्रबंधक वन विकास निगम कवर्धा, विजेंद्र कुमार ठाकुर को उपवनमंडलाधिकारी उदयपुर से बस्तर, मोना माहेश्वरी उपवनमंडलाधिकारी खैरागढ को संलग्नाधिकारी दुर्ग वन वृत्त पदस्थ किया गया है। देखें 64 SDO की नवीन पदस्थापना का आदेश..