• छत्तीसगढ़ में 27 सीईओ के तबादले

    रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 27 मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEOs) जनपद पंचायत को इधर से उधर किया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महानदी भवन द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक 15 जनपद पंचायत में CEOs की नवीन पदस्थापना की गई है। वहीं 12 अधिकारी जनपद पंचायत से जिला पंचायत में पदस्थ किया गया है। इस आदेश को जारी करने से पहले समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है तथा नव पदस्थी अधिकारियों के आगामी माह का वेतन आहरण नवीन पदस्थापना कार्यालय से किया जाएगा।

    जनपद पंचायत दुर्ग में जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले रूपेश पांडेय की जगह प्रकाश मेश्राम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ गया है। बता दें कि उन्हें सुशासन तिहार में गंभीर शिकायत पर सस्पेंड किया गया है। वहीं जनपद पंचायत पिथौरा जिला महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश्वरी बर्मन को जनपद पंचायत बिलाईगढ़ भेजा गया है। वहीं बेरला के सीईओ को जनपद पंचायत बरमकेला जिला रायगढ़ पदस्थ किया गया है। देखें पूरी लिस्ट..