• नक्सलवाद के खात्मे में अहम भूमिका निभाने वाले बस्तर IG पी. सुंदरराज को मिली NIA में बड़ी जिम्मेदारी

    नई दिल्ली/रायपुर, 16 जून 2026। बस्तर में नक्सल मोर्चे पर निर्णायक लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले 2003 बैच के IPS पी. सुंदरराज को भारत सरकार ने NIA में बड़ी जिम्मेदारी दी है। पी. सुंदरराज 20 नवंबर 2021 से लगातार बस्तर संभाग में नक्सलियों से लोहा लेते रहे। उनके कार्यकाल में ही बस्तर से नक्सलवाद का अंत हुआ। पी. सुंदरराज काम के प्रति पूरी तरह समर्पित और जुझारू प्रवृत्ति के पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी में बतौर आईजी उनकी पोस्टिंग को इनाम के रूप में देखा जा रहा है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पी. सुंदरराज को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी में आईजी नियुक्त किया है। 

    कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पी. सुंदरराज ने बस्तर में नक्सलियों के प्रति के खिलाफ सुरक्षा बलों के ऑपरेशन का कुशल नेतृत्व किया। सुंदरराज पी ने न केवल सुरक्षा अभियानों पर ही नहीं, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और विश्वास निर्माण की रणनीति पर भी काम किया. सुरक्षा और जनसंपर्क के समन्वित मॉडल को लेकर उनकी कार्यशैली की देशभर में चर्चा हुई. माना जा रहा है कि इसी अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें एनआईए जैसी महत्वपूर्ण एजेंसी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी देश में आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सल फंडिंग, संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों की जांच करती है। छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित राज्य में लंबे अनुभव रखने वाले अधिकारी के तौर पर सुंदरराज पी की नियुक्ति एजेंसी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विशेष रूप से वामपंथी उग्रवाद से जुड़े मामलों की जांच और रणनीतिक समन्वय में उनका अनुभव उपयोगी साबित हो सकता है।