PWD में 27 इंजीनियरों को मिला प्रमोशन
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में इंजीनियरों का थोक में प्रमोशन हुआ है। लोक निर्माण विभाग, महानदी भवन से जारी आदेश के मुताबिक खेलन राम संत को अधीक्षण अभियंता (SE) से मुख्य अभियंता (CE) के पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं 5 कार्यपालन अभियंता (EE) को अधीक्षण अभियंता (SE) पदोन्नत किया गया है। उधर 21 सहायक अभियंताओं (AE) को कार्यपालन अभियंता (EE) के पद पर पदोन्नति दी गई है। महादेव लहरे, अर्पणा चौरपगार, डीके चंदेल, राजीव नशीने और विवेक शुक्ला को अधीक्षण अभियंता पदोन्नत किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर सचिव मनराखन भुआर्य द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार इन नवपदोन्नत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना पृथक से की जाएगी।