दूध- चीनी के बाद अब प्याज ने रुलाया, 62 रुपए पहुंचा रेट, पेट्रोल डीजल और एलपीजी हुई महंगी
चीनी, दूध, पेट्रोल और डीजल के बाद अब प्याज की बढ़ी हुई कीमतों ने आम- आदमी को परेशान कर रखा है. कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त (सोमवार) को दिल्ली में प्याज का दाम 62 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर है. एक साल पहले प्याज 33 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर था. यानी कीमतों में लगभग दो गुना का इजाफा देखने को मिल रहा है. बता दें, पिछले महीने देश की मंडियों में प्याज का औसत दाम 35 रुपए प्रति किलोग्राम था. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
नई दिल्ली/ मुंबई/ कोलकाता, 31 अगस्त 2026.
दूध का दाम 9 रुपए बढ़ा
मुंबई में दूध के रेट में 9 रुपए प्रति लीटर का इजाफा होने जा रहा है. मौजूदा समय में 93 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से होलसेल मार्केट में दूध बिक रहा है. जो कि 1 सितंबर यानी मंगलवार से हो रही बढ़ोतरी के बाद 102 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच जाएगा. बता दें, हरा चारा, चूनी आदि बढी हुई कीमतों को देखते हुए, संगठन ने दूध का दाम बढ़ाने का फैसला किया है.
चीनी ने पहले ही बिगाड़ रखा है जायका
इस त्यौहार के सीजन में चीनी की बढ़ी हुई कीमतें पहले से परेशान कर रखी है. दिल्ली में चीनी का रेट इस समय 62 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर है. एक साल पहले यह 45 रुपए प्रति किलोग्राम था. यानी पिछले एक साल में कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. हालांकि, सरकार ने घरेलू स्तर पर चीनी की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए ड्यूटी फ्री सुगर इंपोर्ट करने की मंजूरी दे दी है. वहीं, सरसों के तेल का रेट भी खुदरा बाजार में 200 रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है.
पेट्रोल और डीजल के भी बढ़े दाम
युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है. 4 साल के बाद बीते मई में एक के बाद एक करके चार बार पेट्रोल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. जिसकी वजह से रेट घरेलू स्तर पर 7.5 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है.
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी
एलपीजी सिलेंडर के भी दाम इस साल तेजी के साथ बढ़े हैं. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट इस साल 79 रुपए बढ़ा है. पिछले साल घरेलू सिलेंडर का दाम 8 अप्रैल को 853 रुपए था जो अब दिल्ली में 942 रुपए पर पहुंच गया है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर का दाम लगभग 2 गुना बढ़ा है. दिसंबर 2025 को कमर्शियल सिलेंडर का रेट 1580.50 रुपए था. दो बार हुई कटौती के बाद दिल्ली में 2738 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है. कमोबेश यही स्थिति देश के महानगर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पटना, बेंगलुरु, रायपुर, भोपाल में भी है.