• ED Raid: पूर्व CM बघेल के करीबी के घर ईडी की दबिश

    दुर्ग, 1 सितंबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे के. के. चंद्रवंशी के ठिकाने पर ED ने दबिश दी है. भिलाई स्थित घर पर ED की टीम सुबह करीब 6 बजे पहुंची और जांच में जुट गई है. भूपेश बघेल एवं उनके करीबियों के यहां ईडी आधा दर्जन से अधिक बार  करवाई कर चुकी है.

    सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
    दो गाड़ियों और सुरक्षा बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने घर में जांच शुरू की. ED की इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर फिलहाल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कार्रवाई के दौरान घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई.

    इससे पहले दुर्ग जिले में 20 अगस्त को ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी थी. ईडी ने सजल जैन और विश्वास गुप्ता के कई ठिकानों पर एक साथ जांच की. वहीं 20 अगस्त को ही धमतरी में भी ED की टीम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के औद्योगिक वार्ड स्थित निवास पर पहुंची थी. सुबह से ही ED के अधिकारी उनके घर के भीतर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच में जुटे थे. आपको बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल फिलहाल जेल में है.