"शुद्धिकरण करने वालों पर हो प्राथमिक दर्ज ; राहुल गांधी ने खड़गे के लिए मांगा न्याय
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक दलित व्यक्ति जितना सफल होता है, उस पर उतनी ही ताकत के साथ आक्रमण होता है. ये हर रोज करोड़ों लोगों के साथ होता है.
नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है. उन्होंने बीते शनिवार को कहा कि इस देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि खड़गे जी हमारे अध्यक्ष हल्द्वानी जाते हैं वहां शुद्धिकरण होता है. ये बीजेपी और आरएसएस के लोग करते हैं.
राहुल गांधी ने कहा,' शुद्धिकरण करना एक अपराध है, क्रिमिनल ऑफेंस है. पिछले 10 अगस्त को शुद्धिकरण हुआ. 13 अगस्त को खड़गे जी ने सदन में कहा कि उनका अपमान हुआ है. अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है. हमारी मांग है कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उन पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज हो. यह हरकत एससी / एसटी एक्ट का उल्लंघन है. 'शुद्धिकरण ' की रस्म निभाना एक अपराध है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
राहुल गांधी ने की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
राहुल गांधी ने कहा,' प्रधानमंत्री का दावा है कि वे हर जाति से ताल्लुक रखते हैं और पूरे भारत के प्रधानमंत्री तुरंत इन लोगों के खिलाफ एससी / एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दें. राज्य सरकार और केंद्र सरकार, दोनों की यह जिम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि खड़गे को उत्तराखंड में न्याय मिले.?
ये भारत के हर दलित का मुद्दा-राहुल गांधी
उन्होंने कहा,' यह सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह हिंदुस्तान के हर दलित व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है. अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ खुलेआम, बिना झिझक के ऐसा व्यवहार किया जा सकता है तो सोचिए, स्कूल में बच्चों के साथ क्या हो रहा होगा? यह हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है. हमारी लड़ाई बीजेपी- आरएसएस
की विचारधारा के खिलाफ है, जो भेदभाव और असमानता को बढ़ावा देती है.
देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'देश में दो विचारधारा के बीच की लड़ाई चल रही है. एक अंबेडकर, गांधी जी, पंडित नेहरू और पटेल की विचारधारा, वहीं दूसरी ओर आरएसएस -- बीजेपी की विचारधारा है. हजारों साल से दलितों पर अन्याय किया गया और आज भी दलित बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवा रहे हैं, टॉयलेट साफ करवाया जा रहा है. शादी में दलित जब घोड़े पर जाते हैं तो हेमलेट पहन कर जाते हैं कि कहीं पत्थर ना मार दे. दलित जितना सफल होता है, उस पर उतना बड़ा हमला होता है.