PWD में सीई-एसई के बाद 56 ईई के तबादले
रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी में मंगलवार को इंजीनियरों का थोक में तबादला किया गया है। मुख्य अभियंता (CE) और अधीक्षण अभियंता (SE) के बाद देर शाम को 56 कार्यपालन अभियंताओं (EEs) का स्थानांतरण किया गया है। उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुमोदन के पश्चात राज्य शासन ने इन इंजीनियरों की नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक एक ओर जहां मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंताओं को फील्ड में पोस्टिंग दी गई है, तो वहीं फील्ड से कुछ इंजीनियरों को मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। हाल ही में सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है।
संतोष कुमार गुप्ता, ईई को अटल नगर, नवा रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर स्थानांतरण किया गया है। वहीं नवपदोन्नत कार्यपालन अभियंता रोशन कुमार साहू को प्रमुख अभियंता कार्यालय से बिलासपुर ईई बनाया गया है। प्रज्ञा नंद को एनएच कोंडागांव से एनएच जगदलपुर पदस्थ करते हुए कोंडागांव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। केपी लहरे को मनेन्द्रगढ़ से बेमेतरा ईई पदस्थ किया गया है। नीता रामटेके को प्रमुख अभियंता कार्यालय से ईई महासमुंद का दायित्व सौंपा गया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..