PWD के 6 CE और 13 SE को दी गई नई जिम्मेदारी
रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग ने नवपदोन्नत समेत पुराने इंजीनियरों को इधर से उधर किया है। मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक हाल ही पदोन्नत हुए केपी संत समेत 6 मुख्य अभियंताओं (CE) को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 13 अधीक्षण अभियंता (SE) का भी स्थानांतरण किया गया है। राजीव नशीने को फिर से राजधानी में पोस्टिंग दी गई है। एस. के. कोरी मुख्य अभियंता सेतु के रूप में निरंतर रहेंगे। एम. एल. उरांव को बस्तर सीई से हटाकर जीएम आरडीसी बनाया गया है। देखें पूरी लिस्ट..