• अनिल बलूनी को भाजपा के संचार विभाग के समन्वयक एवं आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी, संतोष पाण्डेय ने दी बधाई

    रायपुर, 23 सितंबर 2026। भाजपा ने बुधवार को वरिष्ठ सांसद अनिल बलूनी को संचार विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक व आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। इस पर छत्तीसगढ़ भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने उन्हें  बधाई दी है। सांसद पाण्डेय ने कहा कि बलूनी व अग्रवाल के मार्गदर्शन में मीडिया के क्षेत्र में नवाचार होगा और संगठन की विचारधारा एवं जनहितैषी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जा सकेगा। उनका अनुभव और कुशल नेतृत्व निश्चित रूप से पार्टी के मीडिया कार्य को नई दिशा प्रदान करेगा। पढ़ें नियुक्ति आदेश..