• स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ प्रभारी, भाजपा ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की

    नई दिल्ली/रायपुर, 23 सितंबर 2026। भाजपा हाईकमान ने देश के सभी राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भाजपा उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। वहीं सिद्धार्थ सम्भू सहप्रभारी होंगे। डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को दिल्ली प्रभारी बनाया गया है। वहीं तरुण चुघ को गुजरात की कमान सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओडिशा से सांसद बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र प्रदेश का प्रभारी होंगे। भाजपा के  सोशल मीडिया प्रभारी रहे अमित मालवीय अब महाराष्ट्र के सहप्रभारी होंगे। वहां दो अन्य सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। छत्तीसगढ़ माइनिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं रायगढ़ के पूर्व सांसद एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय गुजरात की सहप्रभारी बनाईं गईं हैं।

    देखें राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी पूरी लिस्ट..