आशीष टिकरिहा को संचालक जनसंपर्क की जिम्मेदारी
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2021 बैच के आईएएस आशीष टिकरिहा को संचालक जनसंपर्क बनाया है। यह प्रभार उन्हें प्रबंध संचालक, स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अलावा दिया गया है। गौरतलब है कि आशीष टिकरिहा 16 फरवरी 2026 को राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस अवार्ड हुए थे। उन्हें 2021 बैच अलॉट हुआ। उन्होंने नौकरी की शुरुआत 2013 में बतौर डिप्टी कलेक्टर की थी।
आईएएस अवार्ड होने के पहले वे वित्त मंत्री ओपी चौधरी के ओएसडी थे। उससे पहले पिछली सरकार में रायपुर के एडीएम भी रहे। उनकी नियुक्ति से जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल को काफी राहत मिलेगी। रजत बंसल के पास संचालक खनिज तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अलावा संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय की बड़ी जिम्मेदारी है। कई जिम्मेदारियों के कारण वह जनसंपर्क को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे। आशीष टिकरिहा के संचालक के रूप में बैठने से अब उन्हें काफी सहूलियत होगी। रजत बंसल जनसंपर्क आयुक्त रूप में एचओडी बने रहेंगे।