• राज्य शासन ने किया बड़ा फेरबदल, एक साथ 38 अफसरों के तबादले

    रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक साथ 38 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भुआर्य द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नव पदोन्नत एवं लंबे समय से एक ही विभाग में जमे अनुभाग अधिकारियों (SOs) को दूसरे विभागों में स्थानांतरित किया गया है। दिनकर गजभिए को योजना, आर्थिक सांख्यिकी विभाग से गृह विभाग (एनआरआई सेल) में पदस्थ किया गया है। प्रतिभा हुमने को मुख्यमंत्री सचिवालय से समाज कल्याण भेजा गया है। 

    इसी तरह अनुभाग अधिकारी (SO) घासीराम नेताम को समाज कल्याण विभाग से जल संसाधन विभाग ट्रांसफर किया गया है। गुलाब साव को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।जयश्री सोनकर को आवास एवं पर्यावरण विभाग से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग भेजा गया है। संगीता बोरकर को ग्रामोद्योग विभाग से विमानन विभाग स्थानांतरित किया गया है। वहीं दीपिका देवांगन को उच्च शिक्षा विभाग से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग भेजा गया है। डीआर ध्रुव को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग भेजा गया है। 

    फिलहाल देखें पूरी सूची..