• बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन ट्रेनिंग मैराथन- 2026 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 21 से 28 सितंबर तक हैदराबाद में

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 4 सितंबर 2026. बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन (जीबीओ ) और जैन सेवा संघ, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 से 28 सितंबर 2026 तक यहां के रामकोट स्थित " जैन सेवा संघ भवन " में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे.

    इस आशय की जानकारी आयोजित होने वाले 'जेबीओ ट्रेनिंग मैराथन - 2026' प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पोस्टर जारी करते हुए नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी अमृत कुमार जैन ने मीडिया को दी है. इस दौरान उनके साथ हीराचंद भंसाली, प्रवीण सुराणा, मनीष मोदी एवं प्रमुख मौजूद थे.

    मीडिया के लिए जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कृतिका जैन द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं इस दौरान बिजनेस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित पांच पॉवर पैक्ड सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए हैदराबाद में कार्यक्रमों की तैयारी जोर शोर से की जा रही है.