डॉ. रामानंद शर्मा बने राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष, पत्रकारों ने जताई खुशी, मिलेगा संगठन को लाभ
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
शिमला, 4 सितंबर 2026. राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ के संगठन विस्तार के तहत राज्य के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा को संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिल बंसल की ओर से किए गए इस मनोनयन के बाद पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है. डॉ शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है.
डॉ. रामानंद शर्मा लंबे समय से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाने के साथ ही पत्रकारिता से जुड़े मुद्दे को प्रभावी ढंग से सामने रखने एवं उनके इस अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिल बंसल ने उम्मीद जताई है कि डॉ रामानंद शर्मा अपने अनुभव, सक्रियता और संरचनात्मक क्षमता से संघ को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. डॉ शर्मा के मनोनयन पर क्षेत्र के पत्रकारों ने कहा है कि संगठन में अनुभवी पत्रकार को जिम्मेदारी मिलने से पत्रकारों की समस्याओं को उठाने में मदद मिलेगी.