'इंदिरम्मा अल्पसंख्यक योजना' के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सरकार दे रही है 50 हजार की वित्तीय सहायता
तेलंगाना सरकार ने हाल ही में 'इंदिरम्मा अल्पसंख्यक योजना' के तहत जरूरतमंद अल्पसंख्यक महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए 50 हजार रुपए राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरूद्दीन ने यहां के रंगारेड्डी जिले में चेक प्रदान किए. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 4 सितंबर 2026. तेलंगाना सरकार ने बुधवार को यहां के रंगा रेड्डी जिले में 'इंदिरम्मा अल्पसंख्यक योजना' के तहत राज्य की जरूरतमंद अल्पसंख्यक महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 50 हजार रुपए की एकमुश्त राशि वित्तीय सहायता चेक के द्वारा प्रदान की गई. राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरूद्दीन ने पात्र महिलाओं को चेक प्रदान किए. इस मौके पर राजेंद्र नगर के स्थानीय विधायक प्रकाश गौड़, जिला के अधिकारीगण भी मौजूद रहे.
दरअसल, यह योजना तेलंगाना राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक संबल देना है. इस योजना का लाभ मुख्य रूप से मुस्लिम, सिख, ईसाई, वौद्ध, जैन और पारसी समुदायों की अत्यंत जरूरतमंद महिलाओं को दिया जा रहा है.
वित्तीय सहायता
लघु कारोबार या स्वरोजगार शुरू करने के लिए 'इंदिरम्मा अल्पसंख्यक योजना' के तहत राज्य सरकार ने प्रथम चरण में यहां के रंगा रेड्डी जिले की 278 अल्पसंख्यक विधवा महिलाओं को 50 हजार रुपए के चेक सौंपे गए. अल्पसंख्यक जरूरतमंद महिलाओं को चेक प्रदान करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कहा कि राज्य में चलाए जा रहे इस लाभकारी योजना खुद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी नजर रख रहे हैं ताकि राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के जरूरतमंद महिलाओं को "इंदिरम्मा अल्पसंख्यक योजना" का लाभ मिल सके और उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त हो सके.