• पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस दर्ज की एफआईआर, राहुल गांधी बोले- न्याय का पहला...

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसद चलो मार्च के दौरान जख्मी हुए शख्स की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इसे न्याय की जीत बताया. उन्होंने पीड़ित युवक के साथ एफआईआर की कॉपी लेकर फोटो भी...

    नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026. राष्ट्रीय राजधानी में 'संसद चलो' मार्च के दौरान 20 जुलाई को पैलेट गन के छर्रे लगने से एक युवक के जख्मी होने के संदर्भ में दिल्ली पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज कर ली है. यह कदम कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 19 वर्षीय साहिल लोचव के छर्रे लगने से जख्मी होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में धरना देने के बाद उठाया गया है. साहिल लोचव कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर  छर्रे लगने से जख्मी हो गए थे. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राहुल गांधी पत्रकारों से बात करते हुए इसे न्याय की ओर पहला कदम बताया.

    6:40 p.m. - प्राथमिकी हुई दर्ज, कॉपी दिखाते नजर आए राहुल गांधी, बोले न्याय की जीत हुई.

    दिल्ली पुलिस द्वारा साहिल लोचव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और  छात्र नेता साहिल लोचव ने एफआईआर की कॉपी दिखाई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि  सत्य की जीत हुई है . दरअसल पिछले महीने जंतर मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान साहिल लोचव को पैलेट गन से चोटें आई थी.

    5:40 p.m. दिल्ली पुलिस ने मानी राहुल गांधी की बात, प्राथमिकी दर्ज 

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की जिद दिल्ली पुलिस ने मान ली है. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित साहिल लोचव की एफआईआर लिख ली है और आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया है.

    छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के मेरे पास सबूत है: राहुल गांधी
    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में छात्रों पर  पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है और इसके पुख्ता सबूत उनके पास है इसलिए इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में छात्र आंदोलन के दौरान साहिल नाम के छात्र पर पैलेट गन के इस्तेमाल का हवाला दिया.

    भाजपा कर रही है ध्रुवीकरण का प्रयास: कांग्रेस

    कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा पर ध्रुवीकरण का प्रयास करने, जिम्मेदारी से भागने और  गैर जरुरी मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए इसे "असंवैधानिक " करार दिया और कहा कि  राहुल गांधी एक खास लड़ाई में लगे हुए हैं और हम सभी उसी लड़ाई के सिलसिले में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन आए हैं. ऐसा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद का कहना है.