जामबाग के पूर्व कॉरपोरेटर राकेश जायसवाल ने ब्रह्मकुमारी संस्थान जाकर मनाया रक्षाबंधन पर्व
रक्षाबंधन भाई- बहन के प्रेम, अटूट विश्वास और पवित्र स्नेह का एक प्रमुख सनातनी त्यौहार है, इस दिन बहनें अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगाकर दाहिने हाथ की कलाई पर रक्षा सूत्र अर्थात राखी बांधती हैं एवं लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख - समृद्धि की कामना करती है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 30 अगस्त 2026. इसी क्रम में हैदराबाद स्थित ब्रह्मकुमारिज संस्थान, तुलजागुड़ा (जामबाग मंडल) में ब्रह्म कुमारी बहनों ने सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा पूर्व कॉरपोरेटर राकेश जायसवाल के मस्तक पर तिलक लगाकर दाहिने हाथ की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बाँधी, जो प्यार, स्नेह, भरोसे और सुरक्षा के पवित्र बंधन का सूचक है. इस अवसर पर उनका आशीर्वाद लेते हुए और इस पवित्र रिश्ते को हमेशा संजोते गायत्री दीदी, हेमलता दीदी, जितेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल जानबाग मंडल के अनेक विशिष्ट व्यक्ति रक्षाबंधन के इस पावन पर्व के अवसर पर शामिल हुए.
बहनों की रक्षा का वचन और उपहार
इस मौके पर राकेश जायसवाल ने सभी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया और उन्हें उपहार एवं आशीर्वाद दिए. इस तरह से हैदराबाद (जामबाग के पूर्व कॉरपोरेटर) राकेश जायसवाल ने ब्रह्मकुमारिज संस्थान जाकर रक्षाबंधन त्यौहार मनाया. इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र( राखी) बांध और आध्यात्मिकता का संदेश दिया. दरअसल, राकेश जायसवाल हैदराबाद के जामबाग डिवीजन से पूर्व पार्षद (कॉरपोरेटर ) रहे हैं और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं. ब्रह्माकुमारिज संस्थान में इस दौरान भाई- बहनों के पवित्र प्रेम, आध्यात्मिक एकता और सौहार्द संदेश दिया गया.