• महाराष्ट्र में आक्रोशित लोगों ने एफडीए अधिकारी को  घेरा, एक्सपायर्ड बिस्किट खिलाने की कोशिश

    महाराष्ट्र के  छत्रपति संभाजी नगर जिले में एक फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए ) अधिकारी को उस समय शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, जब आक्रोशित लोगों ने उस पर एक दुकानदार को एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बेचने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया. इंस्पेक्शन के दौरान तब माहौल काफी गर्म हो गया जब लोगों ने अधिकारी को एक्सपायर्ड बिस्कुट के पैकेट दिखाकर घेर लिया और उन्हें जबरन खिलाने की कोशिश की. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-  

    मुंबई, 30 अगस्त 2026. यह पूरी घटना वीडियो में कैद होते ही वहां हंगामा शुरू हुआ हो गया और यह इसलिए हुआ कि जब दुकान से खरीदे गए स्नैक मिक्स खाने के बाद एक दो साल का मासूम बच्चा बीमार पड़ गया. इसके बाद, स्थानीय निवासियों ने एफडीए में शिकायत दर्ज कराई. फिर भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप अधिकारी पर लगाया गया कि वह कार्रवाई करने के बजाय दुकानदार को बचा रहा है.

    पान की दुकान के खरीदे गए थे स्नैक मिक्स
    दरअसल, यह पूरा मामला तब सामने आया, जब एक स्थानीय पान की दुकान से खरीदे गए  स्नैक्स खाने के बाद 2 वर्षीय मासूम बच्चा बीमार हो गया. खबर है कि, इंस्पेक्शन के दौरान वहां एक्सपायर्ड बिस्किट मिले, लेकिन दुकानदार के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई. स्थानीय लोग बता रहे थे कि जिस नमकीन स्नैक मिक्स की वजह से यह घटना घटी, उसे इंस्पेक्शन शुरू होने से पहले ही हटा दिया गया. अधिकारी पर यह भी आरोप लगा है कि उसने इस मामले में आंखें मूंदने के लिए दुकान संचालक से मोटी रकम लिए थे. ऐसा आक्रोशित लोगों का आरोप है.