• आर्य कन्या विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 16 अगस्त 2026. यहां के देवीदीन बाग के सुल्तान बाजार स्थित 'आर्य कन्या विद्यालय' में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन देशभक्ति भावना के साथ किया गया. इस समारोह के मुख्य अतिथि लक्ष्मी रमन सक्सेना एवं विशेष अतिथि भरत मुनि 
    वानप्रस्थी रहे. जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के विद्यालय परिसर में आगमन एवं स्वागत से हुआ. तत्पश्चात छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिवादन किया गया.

    इस मौके पर भक्त राम द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ का परिचय कराए जाने के बाद छात्र-छात्राओं ने ड्रिल डिस्प्ले, पिरामिड सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां पेश की गई. इन प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को विशेष रूप से प्रभावित किया और विद्यार्थियों के अनुशासन, आत्मविश्वास  और शारीरिक दक्षता का परिचय दिया.
    कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति से ओत - प्रोत पैट्रियोटिक गीतों की प्रस्तुति जयंत सेलवराज द्वारा दी गई. इस मौके पर देशभक्ति गीतों से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा.

    इस दौरान मुख्य अतिथि लक्ष्मी रमन सक्सेना का प्रदीप जाजू और भक्त राम द्वारा सम्मान किया गया. वहीं, विशेष अतिथि भरत मुनि का सम्मान सत्यनारायण शर्मा द्वारा किया गया. स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने अपने उद्बोधन के द्वारा छात्र-छात्राओं में राष्ट्र प्रेम के प्रति संदेश प्रस्तुत किया. समारोह में विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन एवं स्कूली स्टाफ ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.