• स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रा  में छात्रों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    नवापारा, 16 अगस्त 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रा, जिला-धमतरी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस  हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया। सुबह शाला परिवार द्वारा देशभक्ति गीतों और प्रेरक नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया था। शाला भवन में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष नागेश्वरी साहू, शिक्षाविद अमित कुमार साहू, नागेश्वर साहू, नरेंद्र ध्रुवंशी और भूखन लाल ध्रुव  एवं विद्यालय के प्राचार्य बी. आर. रात्रे की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पूरे सम्मान के साथ गया गया। तत्पश्चात विद्यालय द्वारा गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रेरक नारों के साथ तख्तियां लिए छात्र- छात्रा पूरे जोश में देशभक्ति गाते हुए चौक- चौराहों से गुजरते रहे। प्रभात फेरी के बाद स्कूल में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। अतिथियों द्वारा प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली रागिनी साहू और ज्योति साहू तथा 12वीं में टीकेंद्र कुमार का सम्मान किया गया।

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि गांव के प्रथम नागरिक ग्राम पंचायत के सरपंच विजय रात्रि ने समस्त शाला परिवार  और ग्रामवासियों को संबोधित किया तथा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की कुर्बानी को याद किया। इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, नागेश साहू, अमित साहू, चंद्रशेखर साहू तथा प्राचार्य बी.आर. रात्रे सभी ने मंच को संबोधित किया। अंत में व्याख्याता डी. आर. साहू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आर. के. साहू और जी.एस. राजपूत के द्वारा किया गया। इस आशय की जानकारी व्याख्याता अशोक कुमार चंद्रवंशी ने 'आज की आवाज' को दी।