• महाराणा प्रताप जागृति मंच ने मनाया धूमधाम से 80 वां स्वतंत्रता दिवस

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:
    हैदराबाद, 16 अगस्त 2026. महाराणा प्रताप जागृति मंच, हैदराबाद के तत्वावधान में यहां के बेगम बाजार स्थित महाराणा प्रताप चौक, हैदराबाद में बड़े ही धूमधाम से 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पार्षद शंकर यादव ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली. इस दौरान ठाकुर हृदयनाथ सिंह, कांग्रेस नेता सीनरी, भाजपा नेता आला पुरुषोत्तम, जी सत्यनारायण, कांग्रेस नेता शोभा सिंह, नरसिंह ठाकुर, आशा ठाकुर, दुर्गा शर्मा एवं ठाकुर नंदकिशोर सिंह ने तिरंगा फहराया.

    स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर महाराणा प्रताप जागृति मंच, हैदराबाद के  संस्थापक अध्यक्ष एवं विशिष्ट समाजसेवी ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों को सम्मानित किया. इस दौरान उपस्थित सभी जनों में मिठाइयां बांटी गई. अंत में श्रीकांत (मामा जी ) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रगीत वंदे मातरम और जन गण मन भी पूरे सम्मान के साथ गाया गया.