'जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली', नाबालिग लड़की से रेप और शरीर पर सिगरेट दागने वाले आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली
आरोपी मुशर्रफ नाबालिग लड़की से रेप करने के बाद से फरार चल रहा था। बीजेपी विधायक ने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग उठाई थी। पुलिस ने आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है।
प्रयागराज, 22 जून 2026। प्रयागराज के पुरामुफ़्ती के पवन पुर गांव में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है की इलाके के मुस्लिम युवक मुशर्रफ ने नाबालिक लड़की को घर से उठा कर ले गया और रेप किया। आरोप है की इस दौरान उसने लड़की को धमकी भी दी और सिगरेट से उसके शरीर पर दागा।
पहले पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस
रेप के बाद आरोपी युवक लड़की को उसके घर के बाहर छोड़ कर भाग निकला। ये घटना 14 जून की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत थाने पर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विधायक के कहने पर हुई कार्रवाई
मामले की जानकरी बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह को हुई तो उन्होंने पीड़ित परिवार के सामने ही पुरामुफ़्ती थाने के प्रभारी को आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस्पेक्टर से कहा की याद रखिये ये योगी सरकार है। आरोपी अशरफ हो या अकबर कार्यवाही करें। जब हमने अतीक अहमद को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली हैं।
पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर में मारी गोली
विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के निर्देश के बाद पुलिस ने रेप के आरोपी मुशर्रफ सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के दबिश देना शुरू किया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुशर्रफ को पुरामुफ़्ती इलाके के एक गांव में घेरा तो उसने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी क्रास फायरिंग की जिसमें आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।