कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के बाद रायपुर के मैंगी पॉइंट पहुंचे राहुल गांधी, नेताओं के संग स्नैक्स का उठाया लुफ्त
राहुल गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया. बाद में राहुल गांधी नया रायपुर के फेमस मैंगी पॉइंट भी पहुंचे और नेताओं संग स्नेक्स का लुप्त भी उठाया.
रायपुर, 22 जून 2026. छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी अभनपुर पहुंचे. यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन में शामिल हुए. प्रदेश कांग्रेस के सृजन प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की. यहां उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और अन्य लोगों के साथ बातचीत करते हुए लगभग 3 घंटे बिताए. बाद में राहुल गांधी शिविर से वापसी के दौरान एयरपोर्ट जाते वक्त नया रायपुर के फेमस मैंगी पॉइंट भी गए. यहां उन्होंने 30 मिनट बिताया.
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के लिए 20 से 29 जून तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर जुड़ाव को गहरा करना है. राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्षों को लगभग डेढ़ घंटे तक संबोधित किया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें भी की. उन्होंने जंगल, जमीन और जल के संसाधनों के संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों के पदाधिकारियों से भी बातचीत की.
दीपक बैज ने राहुल गांधी को दी जानकारी
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राहुल गांधी को पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक पहुंच और प्रदेश भर में जन - मुद्दों पर किए गए आंदोलनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. राहुल गांधी सभी मुद्दों पर जानकारी लेते दिखाई दिए. इसके बाद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा चलाए गए विभिन्न जन - आंदोलनों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. इससे पहले शिविर स्थल पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने एक पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास का संदेश दिया.
राहुल गांधी का यह एक दिवसीय दौरा था. बीते शनिवार से कांग्रेस का यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ है. राहुल गांधी ने नई पीढ़ी पर फोकस देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने युवाओं को केंद्र में रखकर उन्हें संबोधित किया. इस प्रशिक्षण शिविर में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे. सभी लोगों के साथ उन्होंने परिवार की तरह चर्चा की. इस दौरान साय सरकार की विफलताओं पर भी चर्चा हुई. छत्तीसगढ़ में जनता की समस्याओं, किसानों की समस्याओं और युवाओं की समस्याओं से राहुल गांधी को परिचित कराया गया. जंगल कटाई का मुद्दा भी इस मीटिंग में उठा. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाई जोश इस प्रशिक्षण शिविर में देखने को मिला.
रायपुर के मैंगी पॉइंट पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए. रवानगी के दौरान उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट के पास सड़क किनारे एक दुकान का दौरा किया, जहां उन्होंने पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कई विशिष्ट नेताओं के साथ कॉफी और नास्ते का लुफ्त उठाया और खुलकर बातचीत की, लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. इस मौके पर राहुल गांधी स्थानीय लोगों से गर्म जोशी के साथ मिले.