• लोकधारा ने  किया 'गीत महोत्सव' का आयोजन

    दुर्ग, 22 जून 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से बेरला विकासखंड के ग्राम खर्रा में सांस्कृतिक मंच 'लोकधारा ' ने  गीत महोत्सव का आयोजन किया। यह महोत्सव 'संस्कार गीतों का महत्व' विषय पर केंद्रित रहा। शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में खर्रा सहित आसपास के गाँवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. परदेशीराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की यादगार गीत यात्रा को  चंदैनी गोंदा के संस्थापक दाऊ रामचंद्र देशमुख ने गांवों के मंचों से  दिल्ली तक पहुँचाया। उनकी परम्परा अब आगे बढ़ी है।

    लोक धारा के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू इस परम्परा  को समृद्ध कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के  बाल साहित्यकार कमलेश चंद्राकर ने की। विगत बारह जून को हुए इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध दिवंगत कलाकारों - खुमान साव, दाऊ रामचंद्र देशमुख और मिथिलेश साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लोकधारा के  कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ग्राम लवतारा के कलाकारों ने देर रात तक गीत-यामिनी के लिए गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम संचालन महेश वर्मा ने किया।

    दारगांव के कलाकारों ने पारंपरिक संस्कार गीत प्रस्तुत किया। सभी  कलाकारों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष बाल गीतकार कमलेश चंद्राकर ने बाल गीत प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन नीतीश कुमार ने किया।