छत्तीसगढ़ में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग के 30 अधिकारी बदले गए
रायपुर, 22 जून 2026। राज्य शासन ने सोमवार को आबकारी विभाग में बड़ी सर्जरी की गई है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सरकार को कई जगह से शिकायतें मिल रही थी कि राज्य में ओवररेटिंग का खेल चल रहा है। आज हुए फेरबदल को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। कई जिलों के प्रभारी उपायुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी समेत बड़े पैमाने पर नुमाइंदे बदले गए हैं। पिछले दिनों ओवररेटिंग की शिकायत पर चार- पांच अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है। प्रति नग बोतल पर राउंड फिगर में ₹30, ₹20 और ₹10 तय कीमत से अधिक वसूलने के आरोप लगे थे। कहीं-कहीं तो लोग बोतल पर ₹100-100 अधिक लेने की शिकायत किए हैं। बहरहाल वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, महानदी भवन के अवर सचिव केएल कश्यप ने सोमवार को 30 अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश निकाला है। देखें पूरा आदेश..