स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-
शिमला, 17 अगस्त 2026. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान के झुंझुनू जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिमला- खेतड़ी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें यहां के जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग एवं जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह, सागर जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, झुंझुनू विधायक राजेंद्र भानु तथा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सैनी द्वारा मोमेंटो व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया.
डॉ. रामानंद शर्मा बीते 46 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचल की समस्याओं, आमजनों से जुड़े मुद्दों, सामाजिक सरोकारों तथा क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से उठाया. उनकी पत्रकारिता हमेशा जनहित के मुद्दों को सामने लाने के लिए जानी जाती रही है. पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा राजस्थान सरकार द्वारा अधिस्वीकृत पत्रकार हैं.
उन्हें यह सम्मान मिलने पर राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया, राहुल गांधी विचार मंच कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूरणमल सरोलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष संपूर्ण भारत डॉ. अंबिका दत्त कौशिक, शिमला सरपंच रीना देवी, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, शिवताज सिंह यादव, झुंझुनू जिला कांग्रेस सचिव राजेंद्र सिंह यादव, बीजेपी के मंडल महासचिव करण सिंह, मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल, प्रिंसिपल डॉ. जगदीप यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, रिशि पाल यादव, डॉ. अक्षय शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. सुरेश चंद्र जाट, डॉ निशा यादव, सरपंच डॉ. किशोरी लाल यादव, मुंशीराम गुर्जर, अशोक शर्मा, कुलदीप कॉलेज के निदेशक विपिन विक्रम, समाजसेवी मास्टर कंबर सिंह, धर्मपाल सिंह ढाणी, विजय सिंह, अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन शर्मा, बाबा ज्योति नाथ महाराज, राजकुमार यादव गुरुजी, पवन कौशिक, स्वतंत्र पत्रकार पवन भारती एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ तेलंगाना के अध्यक्ष देहाती विश्वनाथ समेत अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.