• प्रजा सेवा समिति, सरदार पटेल पार्क वॉक मेट्स व तानाशाह नगर के निवासियों ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट :
    हैदराबाद, 17 अगस्त 2026. यहां के मणिकोंडा - हुड्डा कॉलोनी स्थित सरदार पटेल पार्क में इलाके के लोगों ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस दौरान देश के जाने-माने पत्रकार टिप्पराजू रमेश बाबू, कांग्रेस नेता वासीरेड्डी नरेश और तानाशाह नगर कल्याण संघ के पूर्व अध्यक्ष राजशेखर ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाते हुए, देश को आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दिलाने के लिए युवाओं को आह्वान किया और कहा, विश्व शांति के लिए भारत को पहल करनी चाहिए एवं देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए लोगों को खुद को फिर से समर्पित करने की पहल करनी चाहिए.

    इस अवसर पर हुड्डा कॉलोनी के स्वच्छता कर्मियों को उपहार प्रदान किया गया. आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर यहां के वरिष्ठ नागरिकों - मरियाला मल्लेश, बुज्जैया, रामाराव, सत्य लक्ष्मी, हुसैन, मिरावली, शाकिर अली, मनोहर, जे. एस. राव, वेंकटेश, समाज सेवकों - इकबाल, शंकर राव, गैब्रियल, राघवेंद्र रेड्डी एवं सरदार पटेल पार्क वॉक मेट्स के सदस्यों में- सुदा रामकृष्ण, विष्णु, रेणिकुंटा भास्कर व चंद्रशेखर. जबकि प्रजा सेवा समिति के सदस्यों में- राजेश रेड्डी, सत्य राजू, नीली शिव कुमार, ईश्वर एवं एम्पलाइज कॉलोनी वेलफेयर संगठन के पूर्व अध्यक्ष  पेंता रेड्डी, महासचिव कुम्मरी सत्यनारायण और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए.