• छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायत CEOs के थोक में तबादले

    अनुसूचित क्षेत्रों के 25 जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी(CEO's) की  नवीन पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में 33 अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

    रायपुर, 1 जुलाई 2026। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों के जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का बड़ी संख्या में स्थानांतरण किया गया है। आदिम जाति विकास विभाग, महानदी भवन के अवर सचिव कुसुम कुजूर द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक अनुसूचित क्षेत्रों के 25 जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी(CEO's) की  नवीन पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नियमित कैडर के 15 अधिकारियों को फील्ड में पोस्टिंग दी गई है, वहीं तीन को सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है। गुरमीत सिंह, सहायक जनसंपर्क अधिकारी को भी प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायणपुर, जिला- नारायणपुर बनाया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र संयोजकों को जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार   गया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..