• नितिन नवीन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, छत्तीसगढ़ से रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को नई टीम में जगह

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी सहित 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और डी. पुरंदेश्वरी समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। आप से आए डॉ. संदीप पाठक समेत 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाये गए हैं। 

    नई दिल्ली/रायपुर, 17 अगस्त 2026। नितिन नवीन की बहुप्रतीक्षित  राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आज ऐलान हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में ज्यादातर युवा और महिला चेहरों को तवज्जो दिया गया है। बीएल संतोष का कद बरकरार रखा गया है वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे। वहीं पीयूष गोयल को पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सौदान सिंह (चंडीगढ़) और शिवप्रकाश (मुंबई) राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाये गए हैं। छत्तीसगढ़ से महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाईं गईं हैं। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व दिया गया है।

    विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी,  सुनील बंसल, विप्लव कुमार देव, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र कुमार पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और डी. पुरंदेश्वरी समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। आप से आए डॉ. संदीप पाठक समेत 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाये गए हैं। गुजरात के डॉ. हेमांग जोशी को राष्ट्रीय युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा सौंपा गया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..