'50 करोड़ का ऑफर, एडवांस 15 करोड़... शिवसेना यूबीटी के दलबदलू सांसदों पर संजय राउत का हमला
शिवसेना यूबीटी में बगावत का मामला नई दिल्ली पहुंच गया है. पार्टी सांसद संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि उनकी पार्टी ने वैधानिक लडाई की शुरुआत कर दी है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
नई दिल्ली, 19 जून 2026. महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी में बगावत की खबरों पर पार्टी ने दावा किया है कि सांसदों को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं और 15 करोड़ रुपए एडवांस में दे भी दिए गए हैं. इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि जो सांसद पार्टी छोड़ना चाहते हैं, उसे हम छोड़ेंगे नहीं. नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजय राउत ने कहा कि सांसदों को जिताने में कार्यकर्ताओं का खून- पसीना बहा है. उन्होंने दावा किया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, सभी सांसद हमारे साथ हैं.
सांसदों को मिले 50 करोड़ के ऑफर
संजय राउत ने दावा किया कि सांसदों को पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है. राउत ने दावा किया कि सांसदों को एडवांस में 15 करोड़ रुपए दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि एक प्राइवेट जेट को दिल्ली से सांसदों को लाने के लिए भेजा गया. संजय राउत ने दावा किया कि पुणे, नांदेड़ समेत तीन प्राइवेट जेट तीन लोकेशन पर भेजा गया था.
जिनको जाना है वह इस्तीफा देकर जा सकते हैं- राउत
संजय राउत ने कहा कि हमने सांसदों को टिकट दिया, जितनी औकात थी उतना पैसा भी दिया. जिन सांसदों का नाम आया है और उनके एकनाथ शिंदे के साथ जाने की खबरें आ रही है, उनको इस बात का खंडन करना चाहिए. राउत ने कहा कि जिनको जाना है वो इस्तीफा देकर जाएं. संजय राउत ने कहा कि 14 जून को हमारी बैठक हुई थी. हमारे चार सांसद प्रत्यक्ष और बाकी सांसद वर्चुअल जुड़े थे. सभी सांसदों ने कहा कि हम पार्टी के साथ हैं और हम छोड़कर कहीं नहीं जा रहे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सांसद
अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजा भाऊ वाजे प्रमुख है. वहीं, गैर हाजिर रहे सांसदों में संजय जाधव, संजय देशमुख, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दिना पाटील और नागेश आष्टीकर.
राउत बोले - बालासाहेब के नाम पर चुनकर आए हैं सांसद
उन्होंने दावा किया कि 2 सांसदों ने साई बाबा और मां भवानी की शपथ लेकर हमारे साथ होने की बात कही थी.