राधिका चंद्रा ने पुलिस भाईयों को बांधी राखी, भाईयों ने बहन की रक्षा का वचन दिया
सारंगढ़ 29 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी भाईयों को सारंगढ़ महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी राधिका चंद्रा ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
उल्लेखनीय है कि राधिका चंद्रा पिछले 10 वर्षों से कोसीर थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों को राखी बांध रही हैं। राधिका का कहना है कि पुलिस भाई इस त्यौहार के दिन भी अपनी सरकारी जिम्मेदारी निभाते हैं। इस वजह से वे अपने घर नहीं जा पाते और अपने परिवार से दूर रहते हैं। उनको रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन परिवार की कमी महसूस न हो, इसी सोच के साथ वे रक्षा बंधन पर इन पुलिस भाईयों को राखी बांधती हैं। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक केशराम जांगड़े ने रक्षा बंधन पर्व पर बहन को आशीर्वाद देते हुए बहनों की रक्षा का वचन दिया।
इस अवसर पर प्रशिक्षु सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर ठाकुर, केश राम जांगड़े, प्रधान आरक्षक छत्रपति जोल्हे, भीम सेन सिदार, चंद्र पाल दास महंत, आरक्षक सुरेश बर्मन, प्रदीप रात्रे और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष परिमल चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (किसान मोर्चा) छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जिला रायगढ़ और बाबूलाल लहरे कार्यालय प्रभारी कोसीर भी उपस्थित थे।