मानसून सत्र के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 22 को
रायपुर, 21 जुलाई 2026। मानसून सत्र के बाद विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक महानदी भवन में आहूत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हैं। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। खेती-किसानी के मुद्दों पर मंत्रिपरिषद में विचार- विमर्श किया जाएगा।