• AUS vs SL T20 : टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर, निसांका के शतक से श्रीलंका सुपर 8 में

    AUS vs SL T20: ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बना ली।

    पल्लेकेले (श्रीलंका), 16 फरवरी 2026। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी के दम पर कंगारू टीम को हरा दिया। इस जीत के बाद श्रीलंका की टीम सुपर 8 में पहुंच गई। इससे पहले सुपर 8 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड की टीम पहुंच चुकी हैं।

    इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 184 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस हार के बाद कंगारू टीम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है। इस जीत के बाद श्रीलंका के 6 अंक हो गए जबकि लगातार दो हार के बाद कंगारू टीम के 2 अंक ही 3 मैचों में हैं।

    हेड-मार्श ने लगाए अर्धशतक
    हेड ने 29 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली और आउट हुए। कैमरन ग्रीन 3 रन बनाकर आउट हुए जबकि मार्श ने 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 54 रन पर आउट हुए। टिम डेविड का बल्ला नहीं चला और वो 6 रन पर चलते बने। ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन की पारी खेली और आउट हो गए। जोश इंग्लिश 27 तो कुपर कोलोनी 3 रन पर आउट हुए। दुशान हेमंथा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि चमीरा ने 2 सफलता हासिल की।

    पथुम निसांका ने खेली शतकीय पारी
    कुसल परेरा एक रन जबकि कुसल मेंडिस 51 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पथुम निसांका ने नाबाद 100 रन जबकि पवन रतनायके ने नाबाद नाबाद 28 रन की पारी खेलते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से आसान जीत दिला दी। निसांका ने इस टी20 वर्ल्ड कप सीजन का पहला शतक लगाया साथ ही साथ ये टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की तरफ से भी पहला शतक रहा। टी20 वर्ल्ड कप में भी ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक रहा।

    श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, सुपर-8 में बनाई जगह
    श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी की वजह से श्रीलंका को ये शानदार जीत मिली। वहीं ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका ने भी पीट दिया। अब उन पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। श्रीलंका की टीम सुपर 8 में पहुंचने वाली पांचवीं टीम भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बाद बन गई।

    श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रतनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना।

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जंपा।

    ऑस्ट्रेलिया स्कोर: 181 रन 20 ओवर में (10 विकेट पर)

    श्रीलंका स्कोर: 184 रन 18 ओवर में (दो विकेट पर)