• छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे तीन जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

    रायपुर, 18 अगस्त 2026। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में राज्य के तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें संतोष शर्मा (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा), सुषमा सावंत (प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) तथा सुधीर कुमार (प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, रायपुर) शामिल हैं। यह प्रस्ताव अब केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा, जहां आवश्यक स्वीकृति और औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी। वर्तमान में उच्च न्यायालय में स्वीकृत 22 पदों के विरुद्ध 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं। तीन नई नियुक्तियों से न्यायालय की कार्यक्षमता में वृद्धि की उम्मीद है।