IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में दो दर्जन आईएएस के तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए
रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दर्जन आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। सोनमणि बोरा नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। वहीं भुवनेश यादव आदिम जाति विकास विभाग के सचिव होंगे। 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक होंगे। 2017 से वन विभाग से इतर अंगद के पांव की तरह जमे विवेक आचार्या की 9 साल बाद मूल्य विभाग में वापसी हुई है। उनकी जगह सौमिल रंजन चौबे को पर्यटन मंडल का एमडी बनाया गया है। वही भोसकर विलास संदीपान को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उधर नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक आर.एक्का को विशेष सचिव पीएचई के साथ-साथ मिशन संचालक जल जीवन मिशन पदस्थ किया गया है।
छह जिलों के कलेक्टर बदले गए
रणवीर शर्मा कलेक्टर गरियाबंद, कुंदन कुमार कांकेर कलेक्टर, अमृत विकास टोपनो मुंगेली कलेक्टर, जयश्री जैन सक्ती जिले की कलेक्टर होंगी। मानपुर मोहला में बहुत विरोध के बाद तूलिका प्रजापति को हटा दिया गया है उन्हें कवर्धा कलेक्टर का नया दायित्व दिया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक तनुजा सलाम मोहला मानपुर की कलेक्टर बनाई गईं हैं। रायपुर को छोड़कर 2 साल से अधिक अवधि वाले सभी जिला कलेक्टर बदले जा चुके हैं।
फिलहाल देखें लिस्ट..